Agra Weather Forecast: आगरा में धूप में तेजी, शाम तक फिर आंधी और बूंदाबांदी के आसार

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर बाद धूल भरी आंधी चल सकती है। हल्‍की फुल्‍की बौछार आने की भी जताई जा रही है संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:54 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:54 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में धूप में तेजी, शाम तक फिर आंधी और बूंदाबांदी के आसार
आगरा में शनिवार सुबह से धूप तेज है, शाम को आंधी चल सकती है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में शुक्रवार देर रात शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार सुबह तक होती रही। इससे हवा में तो ठंडक है लेकिन धूप उतनी ही तीखी है। हालांकि पसीन आने जैसी नौबत नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार शाम को भी आंधी और छिटपुट बौछार पड़ने की संभावना जाहिर की है।

शनिवार सुबह से ही सूरज के मिजाज गर्म हैं। तेज धूप के चलते सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.4 डिग्री मापा गया है। हालांकि ये तापमान सामान्‍य के करीब ही है। आज सुबह छह बजे शहर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई थी। आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। इधर मौसम विभाग ने दोपहर बाद हल्‍की आंधी के साथ बौछार पड़ने की भी संभावना जताई है।

इससे पहले तेज धूप निकलने से शुक्रवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार शाम को भी बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई। दोपहर में गर्म हवा चली, इससे तापमान बढ़ गया था। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 38 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 20 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रात को आंधी और बौछारें आई थीं।  

chat bot
आपका साथी