Agra Weather Forecast: आगरा में तेजी से चढ़ा पारा, न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री से अधिक

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर बाद धूल भरी आंधी चल सकती है। हल्‍की फुल्‍की बौछार आने की भी जताई जा रही है संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:35 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:35 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तेजी से चढ़ा पारा, न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री से अधिक
आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में शुक्रवार सुबह से ही सूरज के मिजाज गर्म हैं। तेज धूप के चलते सुबह न्‍यूनतम तापमान 23.6 डिग्री मापा गया है। हालांकि ये तापमान सामान्‍य के करीब ही है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। इधर मौसम विभाग ने दोपहर बाद हल्‍की आंधी के साथ बौछार पड़ने की भी संभावना जताई है।

इससे पहले तेज धूप निकलने से गुरुवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई। दोपहर में गर्म हवा चली, इससे तापमान बढ़ गया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 38 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 20 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 17 से 19 अप्रैल तक तेज धूप निकलेगी। 20 अप्रैल से दोबारा मौसम बदल जाएगा और बारिश हो सकती है।

chat bot
आपका साथी