Agra Weather Forecast: आगरा में तेजी से चढ़ा पारा, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री ज्‍यादा

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से लगभग पांच डिग्री ज्‍यादा 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर बाद धूल भरी आंधी चल सकती है। 17 अप्रैल से बदलेगा मिजाज।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:00 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तेजी से चढ़ा पारा, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री ज्‍यादा
आगरा में गुरुवार को न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में गुरुवार को पंचायत चुनाव के दौरान मतदान हो रहा है। इधर मौसम का मिजाज सुबह से ही तल्‍ख है। अब तक जो न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। गुरुवार सुबह इसमें पांच डिग्री का अप्रत्‍याशित उछाल दर्ज हो चुका है। सुबह का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। गर्मी से लोग बेहाल हैं, 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। इसका सीधा असर आज मतदान के प्रतिशत पर भी दिखाई दे सकता है। गौरतलब है कि बुधवार को आगरा गर्मी के मामले में पूरे प्रदेश में तीसरे पायदान पर रहा था। शाम को आंधी भी आई थी।

गुरुवार सुबह सात बजे के बाद तेज धूप निकली, नौ बजे के बाद धूप से लोग परेशान होने लगे। गर्मी में लोगों का पसीना छूट रहा है। लोग परेशान हैं। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 20 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान बढ जाएगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

17 अप्रैल को हो सकती है यहां बारिश

न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ रहा है, शुक्रवार को भी तेज धूप निकलने की आशंका है। मगर, 17 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। मगर,तापमान में गिरावट नहीं आएगी। 18 अप्रैल से तेज धूप निकलेगी, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ जाएगा।

chat bot
आपका साथी