Agra Weather Forecast: आगरा में 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा सुबह का पारा

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से मामूली ज्‍यादा 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर बाद धूल भरी आंधी चल सकती है। 17 अप्रैल से बदलेगा मिजाज।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:24 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:24 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा सुबह का पारा
ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों को अब गर्मी परेशान कर रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गर्मी से लोग बेहाल हैं, सोमवार सुबह तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। धूप में पसीना निकल रहा है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही गर्म हवा चलेगी।

सुबह छह से सात बजे तक मौसम खुशनुमा रहा, आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई। नौ बजे के बाद धूप में खडा होना मुश्किल हो गया है। पसीना टपक रहा है, इससे न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

17 अप्रैल से बदल जाएगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 अप्रैल तक तेज धूप निकलेगी, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 17 अप्रैल से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, 18 अप्रैल को भी बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। मगर, तापमान में गिरावट नहीं आएगी।

पेट खराब, चर्म रोग की समस्या

तापमान बढने से शरीर में पानी और साल्ट की कमी होने लगी है। इससे लोगों का पेट खराब हो रहा है। इसके साथ ही चर्म रोग की समस्या होने लगी है। एसएन के चर्म रोग विभाग के अध्यक्ष डा यतेंद्र चाहर ने बताया कि सन एलर्जी से लोगों के शरीर पर दाने निकल रहे हैं। इससे बचने के लिए धूप में कम निकलें और सन स्क्रीन लोशन लगाएं।

chat bot
आपका साथी