Agra Weather Forecast: आगरा में जल्‍द छाएंगे बादल, सुबह का तापमान अभी दे रहा है राहत

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से मामूली ज्‍यादा 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब। रविवार दोपहर बाद धूल भरी आंधी चल सकती है। राजस्‍थान से आ रहीं गर्म हवाएं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 10:18 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 10:18 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में जल्‍द छाएंगे बादल, सुबह का तापमान अभी दे रहा है राहत
आगरा में तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ऐसे में 16 अप्रैल से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं, रविवार को छुटटी के दिन सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। इससे सुबह का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

सुबह सात बजे के बाद से ही धूप तेज हो गई है, नौ बजे के बाद तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। लोग धूप से बच रहे हैं। सुबह का तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौस​म विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 अप्रैल तक तेज धूप निकलेगी, इससे सुबह और दोपहर के तापमान में बढोत्तरी होगी। लेकिन 16 अप्रैल से मौसम का मिजाज ​बदलने लगेगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 17 अप्रैल को भी बादल छाए रह सकते हैं।

राजस्थान की तरफ से चल रहीं तेज हवाएं

दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डा रंजीत कुमार ने बताया कि राजस्थान की तरफ से तेज हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान बढने लगा है, जलवाष्प भी बढ रहा है। इसके चलते मौसम बदल सकता है, पांच से छह दिन में बारिश हो सकती है। मगर, हल्की बारिश होगी और दोबारा से तेज धूप निकलेगी।

बदलते मौसम में रखें सेहत का ध्यान

मौसम का मिजाज बदल रहा है, ऐसे में सेहत का भी ध्यान रखे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी के साथ ही लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इससे गले में खराश और बुखार के केस बढने लगे हैं। फिजीशियन डा बीके अग्रवाल ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से बचें। जिन लोगों को एलर्जी है वे मास्क न उतारें।

chat bot
आपका साथी