Agra Weather Forecast: तापमान में आई गिरावट, 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे, सुबह चली तेज हवा

Agra Weather शुक्रवार सुबह तेज हवा चली इससे सुबह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। 10 बजे के बाद धूप तेज होने लगी है गर्म हवा भी चलने लगी है। इससे दोपहर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 10:27 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 10:27 AM (IST)
Agra Weather Forecast: तापमान में आई गिरावट, 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे, सुबह चली तेज हवा
दोपहर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह के तापमान में हल्की गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह तेज हवा चली, इससे सुबह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। 10 बजे के बाद धूप तेज होने लगी है, गर्म हवा भी चलने लगी है। इससे दोपहर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सुबह छह बजे तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिली, हवा में ठंडक होने से पार्कों में भीड दिखाई दी। आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी, 10 बजे के बाद गर्म हवा भी चलने लगी है। इससे न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना हुआ था।

40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। गर्म हवा भी चलेगी, इससे अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 15 अप्रैल तक तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान में लगातार बढोत्तरी होगी।

गर्मी से आने पर अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थ का सेवन ना करें

मौसम बदलने के साथ ही सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढने लगी है। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि गर्मी से आने पर अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें, इससे गले में खराब के साथ जुकाम की समस्या हो सकती है।

chat bot
आपका साथी