Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी, 22 डिग्री तक पहुंचा

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप हो गई है एकदम तीखी। लू के साथ चल रही धूल भरी हवाएं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 10:35 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 10:35 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी, 22 डिग्री तक पहुंचा
आगरा में बढ़ती गर्मी के बीच टूटी पाइपलाइन से छूटती धार के आनंद लेता बच्‍चा।

आगरा, जागरण संवाददाता। मंगलवार सुबह से ही आगरा में गर्मी है, तेज धूप में लोगों का पसीना निकल रहा है। सोमवार को सुबह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह सात बजे के बाद ही धूप तेज हो गई, नौ बजे धूप में खडे होने पर परेशानी हो रही है। तापमान लगातार बढता जा रहा है, पंखे से भी राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य 19 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम के साथ बढ रहा अधिकतम तापमान

तेज धूप निकलने से न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान बढ रहा है। न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

chat bot
आपका साथी