Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम, अधिकतम 40 के करीब

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। लू के साथ चल रही धूल भरी हवाएं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 11:11 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 11:11 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम, अधिकतम 40 के करीब
आगरा में न्‍यूनतम तापमान में कमी आई है अधिकतम तापमान में तेजी दर्ज हुई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह तेज हवा चली, रविवार आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह सात बजे तक हवा चलती रही। आठ बजे के बाद धूप तेज हुई। नौ बजे के बाद धूप में गर्मी महसूस होने लगी। 10 बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य 18 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान

अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज धूप निकलेगी, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढेगा। 10 अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 40 से 41 ​डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

chat bot
आपका साथी