Agra Weather Forecast: आगरा में धूल भरी हवाओं का दौर, अधिकतम तापमान 40 डिग्री

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। तेज हवाओं के साथ उड़ रहे धूल के गुबार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 11:36 AM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 11:36 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में धूल भरी हवाओं का दौर, अधिकतम तापमान 40 डिग्री
आगरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। होली के दिन से आगरा में गर्मी ने जो तेवर दिखाने शुरू किए थे, वो दूसरे दिन भी बरकरार हैं। मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा चुका है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। सुबह से ही धूल भरी गर्म हवाएं चल रही हैं।

आगरा तापमान बढने लगा है, सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। अधिकतम तापमान के 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इधर होली के दिन ही पारा 41.1 डिग्री दर्ज हो चुका है। अप्रत्‍याशित रूप से गर्मी में तेजी आई है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान के 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जाहिर की गई है। दोपहर के समय अब घरों में एसी चलने लगे हैं।

चलेंगी धूल भरी तेज हवाएं, बदलेगा मौसम

दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डा रंजीत कुमार ने बताया कि तापमान बढने पर राजस्थान से धूल भरी हवाएं चलेंगी। इससे तापमान बढेगा। वहीं, बीच बीच में बारिश भी हो सकती है। मगर, हल्की बारिश ही होगी। एक दो दिन धूल भरी आंधी चलने के बाद तेज धूप निकलेगी।

अप्रैल में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह से ही तापमान बढने लगेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है।

पैरों में दर्द और पानी की कमी

तापमान बढने से पैरों में दर्द की समस्या होने लगी है। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि तापमान बढने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इस मौसम में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। नीबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी