Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से ही गर्मी, तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के पार

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। होली के बाद एकदम से चढ़ेगा पारा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 09:55 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 09:55 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से ही गर्मी, तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के पार
आगरा में रविवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली हुई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। इससे रविवार को सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।

सुबह सात बजे के बाद धूप तेज होती गई। नौ बजे के बाद धूप में खडा होना मुश्किल हो गया है। तेज धूप चुभ रही है और पसीना निकलने लगा है। सुबह का तापमान सामान्य 17 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

31 मार्च तक 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज धूप निकलेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढेगा। मंगलवार को भी तेज धूप निकलेगी। 31 मार्च को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

गर्मी में करें पानी का सेवन अधिक

तेज धूप निकलने से सुबह और दोपहर का तापमान बढने लगा है। ऐसे में पसीना आने पर शरीर में पानी और साल्ट की कमी होने लगती है। इससे पैरों में दर्द हो सकता है। एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डा नीरज यादव ने बताया कि गर्मी में पानी का सेवन अधिक करें। नीबू पानी भी ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी