Agra Weather Forecast: आगरा में थमी बारिश, आसमान में चल रही सूरज की लुकाछिपी

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह से निकल आई धूप। इसके बाद आंशिक रूप से छाने लगे हैं बादल। चल रही ठंडी हवा। मौसम विभाग ने आठ अगस्‍त तक जताई है शहर पर मानसून के मेहरबान रहने की संभावना। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य हुआ दर्ज।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:38 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में थमी बारिश, आसमान में चल रही सूरज की लुकाछिपी
आगरा के आसमान में गुरुवार को बादलों का कुछ ऐसा नजारा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में गुरुवार को बारिश पर ब्रेक लगा है। सुबह से ही धूप निकल आई। कपड़ों में से नमी दूर करने और अन्‍य सामान को धूप में सुखाया जा रहा है। हालांकि 10 बजे के बाद आंशिक रूप से बादल छाने लगे हैं और सूरज की बादलों के पीछे लुकाछिपी चल रही है। धूप है लेकिन ठंडी हवा राहत दे रही है। मौसम विभाग ने शाम को बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम का ​मिजाज लगातार बदल रहा है, तीन दिन से बादल छाए रहने के बाद गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई है। सुबह नौ बजे धूप में निकलना मु​श्किल हो रहा है। सुबह का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने रात तक तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे पहले बुधवार रात को भी तेज बारिश आई थी, मकानों की दीवारों में नमी होने के कारण अब घर ठंडे हो गए हैं। अधिकांश घरों में एसी बंद कर दिए गए हैं और केवल पंखे से ही काम चल रहा है।

24 घंटे में 1.9 एमएम हुई बारिश

बुधवार को दिन में रुक रुक कर बारिश होती रही, शाम को धूप निकल आई और रात को 15 से 20 मिनट बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में 1.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

आठ अगस्त तक बारिश की संभावना मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी मानसून की बारिश जारी रहेगी। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है।

आठ अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आठ अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादल छाने के साथ रुक रुक कर बूंदाबांदी भी हो सकती है। 30 से 45 मिनट तक तेज बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार

मौसम बदलने से बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार आ रहा है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से स्वजन डरे हुए हैं। पांच दिन बाद भी सर्दी जुकाम ठीक नहीं हो रहा है। एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डा नीरज यादव ने बताया कि मौसम बदलने पर वायरल संक्रमण बढ जाते हैं। इस मौसम में बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ न दें, तेज बुखार आने पर डाक्टर से परामर्श ले लें। सामान्य वायरल संक्रमण ठीक होने पर पांच से सात दिन लग जाते हैं। इसलिए घबराएं नहीं, डाक्टर से परामर्श लेने के बाद ही दवाएं दें।

chat bot
आपका साथी