Agra Weather Forecast: आगरा में उमस के साथ बढ़ रहा बारिश का इंतजार, तापमान भी चढ़ा

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई बढ़ोत्‍तरी। सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक हुआ दर्ज। सुबह से कभी धूप तो कभी छा रहे हें बादल। दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:45 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:45 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में उमस के साथ बढ़ रहा बारिश का इंतजार, तापमान भी चढ़ा
आगरा में सोमवार सुबह से बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। न जाने मानसून आगरा से क्‍यों रूठा हुआ है। पूरे शहर में एक साथ तरबतर कर देने वाली बारिश नहीं हो रही। किसी इलाके में तेज तो कोई इलाका एकदम सूखा रह रहा है। आगरा में फिर बादल तरसाने लगे हैं। बीते चार दिन से एक भी बूंद नहीं पड़ी। रविवार रात को शहर के कुछ इलाकों में हल्‍की फुहार जरूर आई थी। उमस बढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ चुका है। सोमवार सुबह से बादलों के पीछे सूरज की लुकाछिपी चल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार दोपहर बाद बूंदाबांदी हो सकती है।

सुबह से ही गर्मी और उमस है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ हवा भी चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम तक बारिश हो सकती है। मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन रुक रुक कर बारिश हो रही है। गर्मी और उमस के बीच बारिश न होने से गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई, कुछ देर के लिए बादल छाए। कुछ देर बाद ही तेज धूप निकल आई। तापमान लगातार बढ रहा है, 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। इससे न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।

29 जुलाई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार शाम तक बारिश हो सकती है, मंगलवार को भी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई तक बारिश की संभावना व्यक्त की है।

उमस के मौसम में ये करें

- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।

- चाय काफी कम लें।

- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।

- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।

chat bot
आपका साथी