Agra Weather Forecast: आगरा में फिर तरसाने लगे बादल, आज हो सकती है राहत की बारिश

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई बढ़ोत्‍तरी। सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक हुआ दर्ज। सुबह से ही धूप है तीखी। सूरज की चल रही बादलों के पीछे लुकाछिपी। दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:02 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:02 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में फिर तरसाने लगे बादल, आज हो सकती है राहत की बारिश
आगरा में रविवार सुबह से ही बादल बन और बिगड़ रहे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। तीन दिन की बारिश के बाद आगरा में फिर बादल तरसाने लगे हैं। रविवार सुबह से ही तीखी धूप है। छुट्टी के दिन सैर का मजा लेने की सोच रहे लोगों के दिल को झटका लगा है। उमस का स्‍तर बढ़ जाने से पसीना बह रहा है। हालांकि हवा की ठंडक राहत देने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार दोपहर बाद बूंदाबांदी हो सकती है।

ताजनगरी में रविवार सुबह से ही धूप तेज हो गई है। इससे उमस बढ गई है। सुबह सात बजे से ही तीखी धूप निकली है। हालांकि 10 बजे के करीब आंशिक रूप से बादल छा रहे हैं। हवा चलने से राहत है। इससे न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रह सकता है।

शनिवार भी निकल गया सूखा

इससे पहले शनिवार को सुबह से ही गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को बारिश हो सकती है। सुबह 10 बजे से धूप तेज हो गई और गर्म हवा चलने लगी। इससे उमस बढ़ गई। दोपहर में उमस से लोग परेशान रहे। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 34 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

28 जुलाई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 जुलाई तक मानसून की बारिश होगी। दिन में दो तीर बार बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

chat bot
आपका साथी