Agra Weather Forecast: आगरा में बारिश ने गिराया पारा, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई गिरावट सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस कम हुआ दर्ज। सुबह से छाए हैं काले बादल। चल रही है हल्‍की फुहार। गुरुवार को भी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 11:42 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 11:42 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में बारिश ने गिराया पारा, आज भी बूंदाबांदी के आसार
आगरा में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। उमस और पसीने से परेशान हो चुके लोगों को अब राहत मिल चुकी है। लगातार चल रहे एयरकंडीशनर्स के आगे दौड़ता बिजली का मीटर भी अब कुछ थम चुका है। पंखा की हवा ही पर्याप्‍त है। आगरा में बारिश के चलते पारा लुढ़क चुका है। बुधवार के अलावा गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लगने के आसार जताए जा रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर उमस का सामना करना पड़ सकता है।

आगरा में बुधवार सुबह से ही मौसम में ठंडक है। सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस कम यानि 25 डिग्री आंका गया है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी आगरा में बारिश होते रहने के आसार हैं। इसके बाद धूप निकलेगी। शुक्रवार से बादलों के पीछे सूरज की लुकाछिपी शुरू हो जाएगी, इसके चलते उमस बढ़ सकती है।

24 घंटे में 40 .4 एमएम बारिश

इससे पहले मंगलवार सुबह रिमझिम बारिश हुई, दोपहर में धूप निकली और रात को झमाझम बारिश शुरू हो गई। 24 घंटे में 40. 4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मानसून की बारिश से गर्मी से राहत मिल गई। सुबह बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। 11 बजे के बाद बारिश बंद हो गई और धूप निकल आई। शाम पांच बजे तक धूप निकली। छह बजे से मौसम बदल गया। रात सात बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। दयालबाग, कमला नगर, एमजी रोड, संजय प्लेस, भगवान टाकीज, सिकंदरा सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में 20 से 25 मिनट तेज बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश से रात को हवा में ठंडक महसूस होने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य 35 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 33 .4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 .1 डिग्री सेल्सियस रहा।  

chat bot
आपका साथी