Agra Weather Forecast: आगरा में फुहारों ने दी राहत, पारा छह डिग्री तक लुढ़का

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई गिरावट सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस कम हुआ दर्ज। सुबह से छाए हैं काले बादल। चल रही है हल्‍की फुहार। आगामी तीन दिन तक मौसम रहेगा ऐसा ही सुहाना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 11:29 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 11:29 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में फुहारों ने दी राहत, पारा छह डिग्री तक लुढ़का
आगरा में मंगलवार को बारिश के बीच ताजमहल पर पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में लगातार गिर रही हल्‍की फुहारों ने धरती की तपन को शांत कर दिया है। इसके साथ ही घरों की दीवारों में भी अब ठंडक समा चुकी है। इसी का नतीजा है कि मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं अधिकतम तापमान भी छह डिग्री नीचे आ गया है। आज भी दिनभर मौसम सुहाना रहेगा और हल्‍की फुल्‍की बूंदाबांदी होती रहेगी।

आगरा में मंगलवार सुबह से ही मौसम में ठंडक है। सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस कम यानि 24 डिग्री आंका गया है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिन तक आगरा में बारिश होते रहने के आसार हैं। इसके बाद धूप निकलेगी।

दिन और रात के तापमान में दो डिग्री का अंतर

मानसून की रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे पहले सोमवार को सुबह से ही बूंदाबांदी होने लगी, इससे दिन और रात के तापमान में महज दो डिग्री का अंतर रह गया। सुबह से ही बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने लगी, सुबह 11 बजे दयालबाग, कमला नगर, एमजी रोड पर तेज बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन भर रिमझिम बारिश होती रही और बादल छाए रहे। गर्मी और उमस से राहत मिल गई और मौसम खुशनुमा हो गया। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 34 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस कम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। यह अंतर सामान्य दिनों में 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। वहीं, 24 घंटे में 10 .9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

नहीं निकली धूप

गर्मी और उमस के बीच तेज धूप से लोग परेशान थे। मगर, अब रविवार के बाद से अब तक बूंदाबांदी होने से दिन में धूप नहीं निकली है। वहीं, रात को मौसम बदल गया और तेज हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था, यह 12 डिग्री सेल्सियस कम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी