Agra Weather Forecast: सुबह बादल छाने के बाद निकली धूप, पारा दो डिग्री सेल्सियस नीचे

Agra Weather 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान। 24 घंटे में 2.7 एमएम रिकार्ड की गई बारिश। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी इससे तापमान बढ जाएगा। 18 मई से मौसम बदल जाएगा बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 01:13 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 01:13 PM (IST)
Agra Weather Forecast: सुबह बादल छाने के बाद निकली धूप, पारा दो डिग्री सेल्सियस नीचे
18 मई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह बादल छाने के बाद शनिवार को धूप निकल आई है। 11 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। इससे सुबह का तापमान सामान्य से दो​ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को आंधी और बारिश के बाद शनिवार सुबह बादल छा गए। आठ बजे तक बादल छाए रहे और तेज हवा चली। इससे गर्मी से राह​त मिल गई। आठ बजे के बाद धूप निकल आई है, 11 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 24 घंटे में 2.7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी।

18 मई से बदल जाएगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान बढ जाएगा। 18 मई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

chat bot
आपका साथी