Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट, नौ बजे के बाद निकली धूप

Agra Weather शुक्रवार सुबह हल्‍की धुंध और ओस रहने के बाद आगरा में अच्‍छी धूप निकली है। सामान्य के करीब रहा न्यूनतम तापमान। 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है न्यूनतम तापमान। रात के तापमान में भी आ रही गिरावट।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:13 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:13 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट, नौ बजे के बाद निकली धूप
शुक्रवार सुबह अलाव के सहारे बैठे लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह सर्द हवा चलने से आगरा में शुक्रवार को तापमान में गिरावट आई है। यह एक दिन पहले के मुकाबले करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ है। नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई है और गर्माहट महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान बढ़ जाएगा।

सुबह सर्द हवा चली, आठ बजे के बाद धूप निकल आई लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। सुबह सुबह टहलने निकले लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होने लगी, इससे मौसम में गर्माहट आ गई और तापमान बढ़ने लगा है। सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

कल से सुबह छाएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार सुबह कोहरा छा सकता है, दोपहर में तेज धूप निकलेगी। एक दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दिसंबर और जनवरी में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।

chat bot
आपका साथी