Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट, 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा

Agra Weather बुधवार सुबह हल्‍की धुंध और ओस रहने के बाद आगरा में अच्‍छी धूप निकली है। 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है न्यूनतम तापमान। रात के तापमान में भी आ रही गिरावट। जल्‍द ही पड़ने लगेगा घना कोहरा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 10:52 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 10:52 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट, 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा
आगरा में बुधवार सुबह अलाव के सहारे बैठे लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह के तापमान में गिरावट आने लगी है। बुधवार सुबह से धूप निकल आई लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप में गर्माहट आने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी।

सुबह सर्द हवा चलने से सर्दी बढ़ गई। सुबह सात बजे तक सर्दी रही, आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी। नौ बजे के बाद गर्माहट लेने के लिए लोग धूप में खड़े रहे। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 10.5 डिग्री सेल्सियस ​दर्ज किया गया।

28 नवंबर से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। 27 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा, 28 नवंबर से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

chat bot
आपका साथी