Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा सुबह का पारा

Agra Weather आगरा में पिछले दिनों के मुकाबले शुक्रवार सुबह धुंध ज्‍यादा रही। सुबह 10 बजे के बाद धुंध हटी और धूप निकलने पर लोगों ने महसूस की राहत। न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:42 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:42 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा सुबह का पारा
आगरा में सुबह सुबह इस तरह की धुंध छाई रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। अब आगरा में धुंध और कोहरे का दौर खत्‍म होने वाला नहीं है। पहले मौसम विभाग ने इन दिनों धूप की संभावना जाहिर की थी लेकिन अप्रत्‍याशित रूप से हुए बदलाव के चलते अब लगातार कोहरा रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं तापमान में भी गिरावट का दौर चल रहा है। धुंध छाने के साथ शुक्रवार को सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली है।

सुबह धुंध छाई रही, इसके साथ ही सर्दी लगी। सुबह 10 बजे के बाद धुंध हल्‍की छटने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में हल्‍की राहत के बाद शाम को सर्दी बढ़ जाएगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में ये गुलाबी सर्दी का मौसम है। सुबह और शाम अच्‍छी ठंड है लेकिन दिन में अभी राहत है। इधर गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 27.8 डिग्री दर्ज हुआ था।

18 नवंबर तक छाई रहगी धुंध

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को सुबह धुंध छाएगी, रविवार को भी धुंध छाई रह सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 नवंबर तक धुंध छाई रहेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 16 नवंबर को बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है।

दिसंबर और जनवरी में कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।

15 नवंबर से डेंगू का प्रकोप होगा कम

तापमान कम होने पर डेंगू का संक्रमण फैलाने वाले वायरस मादा एडीज एजिप्टी का प्रकोप भी कम हो जाएगा। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव ने बताया कि 15 नवंबर के बाद डेंगू के केस में कमी आएगी। एडीज एजिप्टी मच्छर के लिए 20 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान अनुकूल रहता है, तापमान में गिरावट आने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी कम हो जाएगा और डेंगू केस में कमी आएगी। 

chat bot
आपका साथी