Agra Weather Forecast: आगरा में छाई धुंध, सुबह रही सर्दी, तापमान में गिरावट का दौर

Agra Weather आगरा मेें शनिवार को सुबह रही ठंडक। दिन की धूप अब नहीं कर रही परेशान। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:52 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:52 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में छाई धुंध, सुबह रही सर्दी, तापमान में गिरावट का दौर
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। नवंबर की शुरुआत होने को है। ताजनगरी में अब धुंध ने डेरा जमा लिया है। तापमान कम हो रहा है और प्रदूषण का स्‍तर बढ़ रहा है। इसके चलते दिन में भी अंधेरे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार सुबह पिछले दिनों की अपेक्षा ज्‍यादा ठंडी रही। हालांकि मौसम का मिजाज तो पिछले एक सप्‍ताह से ही ठंडा हो गया था। सुबह के समय तो पंखे भी बंद करने पड़ गए हैं। सुबह और रात को अच्‍छी ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्‍ताह तापमान में और गिरावट आएगी।

ताजनगरी में शामें अब खुशनुमा होने लगी हैं। शरद पूर्णिमा के साथ ही तापमान में और ज्‍यादा गिरावट आने लगी है। शनिवार सुबह भी ताजनगरी में ठंडक रही। सुबह 11 बजे का तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ है। आज न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री तक जा सकता है। इससे पहले ठंडी हवा चलने और धुंध छाए रहने से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार सुबह हवा भी सर्द महसूस हुई थी। दिन और रात के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का अंतर आ चुका है। सुबह के साथ रात को भी सर्दी महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

नवंबर में धुंध, दिन में छाएगा अंधेरा

मौसम का मिजाज बदलने लगा है, प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ रहा है। ऐसे में नवंबर में धुंध छा सकती है, इससे दिन भर अंधेरा रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक 346 तक पहुंच गया है। इसमें अति सूक्ष्म कण (पीएम 2 .5) से लेकर अन्य प्रदूषक तत्व सामान्य स्तर से कई गुना अधिक हैं। वहीं, सुबह और रात को सर्द हवा चलने लगी है। डीईआई के पर्यावरण विशेषज्ञ डा रंजीत कुमार ने बताया कि नवंबर में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट आएगी। सुबह सर्द हवा चलने से प्रदूषक तत्व निचली सतह पर आ जाएंगे, दिन भर सर्द हवा चलने से प्रदूषक तत्व ऊपरी सतह पर नहीं जाएंगे और दिन भर धुंध छाई रह सकती है। इससे अंधेरा छाया रहेगा। उधर, पारेे में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और रात को सर्दी महसूस हो रही है। अभी तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच में है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नवंबर में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

chat bot
आपका साथी