Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पास स्थिर

Agra Weather आगरा मेें शनिवार को सुबह रही ठंडक। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होने से बढ़ी हल्‍की गर्मी। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:26 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:26 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पास स्थिर
आगरा में धूप तेज है लेकिन हवा ठंडी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। शारदीय नवरात्र का समापन होने की ओर है। उसी के अनुरूप मौसम भी बदल रहा है। रात और सुबह के समय सूती कपड़ों में ठंडक महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास स्थिर है और न्‍यूनतम 19 से 20 डिग्री के करीब। दोपहर में धूप जरूर तेज है लेकिन ठंडी हवा, गर्मी का अहसास नहीं होने दे रही।

ताजनगरी में शामें अब खुशनुमा होने लगी हैं। सुबह भी हल्‍की ठंडी होने के चलते सैर को निकले लोगों को अच्‍छी अनुभूति हो रही है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। शनिवार सुबह भी ताजनगरी में धुंध (स्माॅॅग) छाई रही। हालांकि नौ बजे के करीब धुंध छंटी तो धूप निकली।

आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है, इससे धुंध छाने लगी है। शनिवार सुबह सात बजे तक अंधेरा रहा। हवा में ठंडक है। खुशनुमा हुआ मौसम में पार्कों मेंं सुबह टहलने आने वाले लोगों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है। सुबह 10 बजे का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। जो पिछले सप्‍ताह तक इस समय पर 31 डिग्री आंका जा रहा था।

सुबह के साथ ही रात को भी ठंडी हवा चल रही है। इससे पहले शुक्रवार दिन में तेज धूप निकली थी लेकिन रात को हवा ठंडी रही। सुबह ठंडक महसूस हुई, कुछ देर के लिए धुंध छाई रही। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर तीन बजे तक गर्मी और उमस रही। शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। रात को ठंडी हवा चली। इससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम 33 और न्‍यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहेगा।

chat bot
आपका साथी