Agra Weather Forecast: आगरा में शामें होने लगीं खुशनुमा, तापमान हुआ कम

Agra Weather आगरा मेें शुक्रवार को सुबह रही ठंडक। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होने से बढ़ी हल्‍की गर्मी। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:33 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:33 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में शामें होने लगीं खुशनुमा, तापमान हुआ कम
आगरा में शुक्रवार की सुबह धुंध छाई रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में शामें अब खुशनुमा होने लगी हैं। सुबह भी हल्‍की ठंडी होने के चलते सैर को निकले लोगों को अच्‍छी अनुभूति हो रही है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। शुक्रवार सुबह भी ताजनगरी में धुंध (स्माॅॅग) छाई रही। हालांकि नौ बजे के करीब बादल और धुंध छंटे तो धूप निकली।

आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है, इससे धुंध छाई हुई है। शुक्रवार सुबह सात बजे तक अंधेरा रहा, आठ बजे भी सूरज की किरणें नरम रहीं। हवा में ठंडक है। धुंध छाने से सुबह सुबह टहलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। बहुत कम लोग ही पार्क और सडकों पर दिखाई दिए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। सुबह और रात को ठंडक रहेगी, दोपहर में धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।

इससे पहले गुरुवार को भी सुबह ठंडी हवा चलती रही, सर्दी महसूस हुई। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली, इससे गर्मी का अहसास हुआ। मगर, शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। हवा में ठंडक रही, सर्दी महसूस होने लगी। इससे अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी। इससे सुबह ठंडक महसूस होगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट आएगी।

chat bot
आपका साथी