Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह देर तक छाई रही धुंध, तापमान में गिरावट का दौर

Agra Weather आगरा मेें गुरुवार को सुबह रही ठंडक। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होने से बढ़ी गर्मी। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ और गिरावट। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:01 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:01 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह देर तक छाई रही धुंध, तापमान में गिरावट का दौर
आगरा में गुरुवार सुबह इस तरह स्‍मॉग छाया रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। गुरुवार सुबह से ही ताजनगरी में धुंध (स्माॅॅग) छाई हुई है। गुरुवार सुबह आठ बजे भी सूरज की किरणें दिखाई नहीं दे रही थीं। 10 बजे के करीब बादल और धुंध छंटे तो धूप निकली। हालांकि हवा में ठंडक है।

प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है, ऐसे में हवा में ठंडक होने से प्रदूषक तत्व निचली सतह पर आ गए हैं। इससे धुंध धाई हुई है, गुरुवार सुबह सात बजे तक अंधेरा रहा, आठ बजे भी सूरज की किरणें नरम रहीं। हवा में ठंडक है। धुंध धाने से सुबह सुबह टहलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। बहुत कम लोग ही पार्क और सडकों पर दिखाई दिए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। सुबह और रात को ठंडक रहेगी, दोपहर में धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।

इससे पहले बुधवार को भी सुबह ठंडी हवा चलती रही, सर्दी महसूस हुई। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली, इससे गर्मी का अहसास हुआ। मगर, शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। हवा में ठंडक रही, सर्दी महसूस होने लगी। इससे अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी। इससे सुबह ठंडक महसूस होगी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट आएगी।

chat bot
आपका साथी