Agra Weather Forecast: आगरा में छाए हल्‍के बादल, तापमान में भी गिरावट

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह अपेक्षाकृत सर्दी कुछ ज्‍यादा रही। सुबह अच्‍छी ओस और धुंध भी छाई रही। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकलने की जगह बादल छा जाने से सर्दी का अहसास होता रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:35 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:35 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में छाए हल्‍के बादल, तापमान में भी गिरावट
मंगलवार सुबह ताजमहल पर पर्यटक इस अंदाज में नजर आए।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सुबह की सर्दी बढ़ रही है। न्‍यूनतम तापमान में मंगलवार को हल्‍का उछाल आया लेकिन बादल छा जाने के बाद ठंडक का अहसास कुछ ज्‍यादा हो रहा है। दिन में भी धूप हल्‍की ही है, इसके चलते शाम तक तापमान में और ज्‍यादा गिरावट आना संभावित है। इधर मौसम विभाग ने आगामी एक दो दिन में बारिश होने की संभावना जाहिर की है, इसके चलते ठंड एकदम से जोर पकड़ेगी।

मंगलवार सुबह सर्द हवा चलने से सर्दी बढ़ गई, सुबह सुबह टहलने गए लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। सुबह सात बजे थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन उसके बाद ही बादल छा गए। सुबह का तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से एक डिग्री ज्‍यादा है। जबकि पिछले दिनों न्‍यूनतम तापमान बढ़कर 14 और 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुबह सुबह लोगों को अलाव जलाना पड़ा।

एक दिसंबर से बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक दिसंबर से सर्दी और बढ़ जाएगी। सुबह कोहरा छाएगा और तापमान में गिरावट आएगी, सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इधर दो से चार दिसंबर के बीच बारिश होने की भी संभावना है। इसके चलते एकदम से सर्दी का अहसास होगा।

chat bot
आपका साथी