Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह ठंड और दोपहर गर्म, ये मौसम कर रहा बीमार

Agra Weather आगरा में शनिवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान रहा सामान्‍य से दो डिग्री अधिक। रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक हो रहा ठंड का अहसास। दिन में तेज धूप कर रही है परेशान। आगामी सप्‍ताह में भी ऐसा ही रहेगा मौसम।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:04 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:04 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह ठंड और दोपहर गर्म, ये मौसम कर रहा बीमार
आगरा में शनिवार सुबह ठंडक रही और 10 बजे से धूप एकदम तेज है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में इन दिनों अलग ही मौसम है। सुबह और रात में ठंड है लेकिन दोपहर में तेज धूप परेशान कर रही है। तापमान का ये अंतर ही लोगों को बीमार कर रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी सप्‍ताह भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और दीपावली के आसपास न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाएगा।

आगरा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है, सुबह और रात को हवा में ठंडक है और दोहपर में तेज धूप निकल रही है। ऐसे में एक नवंबर से सर्दी दस्तक दे देगी। शनिवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक है। दरअसल अक्‍टूबर का आखिरी सप्‍ताह शुरू होने वाला है। अब लगातार तापमान में गिरावट आएगी। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डा. रंजीत कुमार ने बताया कि नवंबर में सुबह का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, दोपहर का तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है। नवंबर अंत तक तापमान में और गिरावट आएगी। इसके साथ ही मौसम भी बदल जाएगा। धूप कुछ देर के लिए निकलेगी।

दिसंबर और जनवरी में कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।

वायरल संक्रमण और सर्दी जुकाम का खतरा

मौसम लगातार बदल रहा है। बदले मौसम में सर्दी जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा है। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव ने बताया कि इस समय बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न कराएं। घर में सफाई हो रही है तो मास्क पहन लें और बच्चों को दूर रखें।

chat bot
आपका साथी