Agra Weather Forecast: आगरा में कोल्‍ड डे जैसी कंडीशन के बाद निकली हल्‍की धूप

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह शहर में छाया रहा हल्‍का कोहरा। दृश्‍यता शून्‍य। रविवार पूरे दिन नहीं निकली थी धूप। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद निकली हल्‍की धूप। कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड। कुछ दिन और रहेगी गलन भरी सर्दी। न्‍यूनतम तापमान चार डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 10:28 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 10:28 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में कोल्‍ड डे जैसी कंडीशन के बाद निकली हल्‍की धूप
आगरा में सोमवार सुबह 10 बजे तक हल्‍के बादल छाए हुए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सर्दी तो अब अपना असली रंग दिखा रही है। रविवार को कोल्‍ड डे कंडीशन बनी रहने के बाद सोमवार सुबह भी हल्‍का कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही बादल भी छाए रहे। सुबह 10 बजे के बाद कुछ बादल छंटे और हल्‍की धूप निकलनेे की शुरुआत हुई है। उम्‍मीद है कि दोपहर में अच्‍छी धूप निकलेगी।

सोमवार सुबह पूरे आगरा मंडल में हल्‍का कोहरा छाया हुआ रहा। सुबह 10 बजे तक हल्‍की धूप निकली है। सुबह 10 बजे का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम 22 और न्‍यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले रविवार सुबह घने कोहरे में द्रश्यता शून्य हो गई थी। दिन में धूप नहीं निकली, शीतलहर चलने से लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। वाहन रेंग रेंग कर चले। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह और दोपहर के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, द्रश्यता शून्य हो गई। इसके साथ ही शीतलहर चलने लगी, कडाके की सर्दी में लोग घर से बाहर नहीं निकले। दिन भर बादल छाए रहे, शाम को सर्द हवा तेज हो गई। न्यूनतम तापमान सामान्य सात डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 19 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस कम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया।

23 जनवरी तक छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह घना कोहरा छाएगा, दोपर में धूप निकल सकती है। 23 जनवरी तक घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

अभी कोल्ड डे कंडीशन नहीं

दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्चावरण विशेषज्ञ डा रंजीत कुमार ने बताया कि कोल्ड डे कंडीशन में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचने पर कोल्ड डे कंडीशन होती है। धूप निकलने के बाद घना कोहरा छाएगा।

कान को ढक कर रखें

ह्रदय रोगियों और बच्चों को खतरा शीतलहर चलने से ह्रदय, सांस रोगियों के साथ बच्चों को खतरा है। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि कान को ढक कर रखे, सर्दी से बचें। सर्दी में ब्लड प्रेशर बढ जाता है, ऐसे में ह्रदय रोगियों को हार्ट अटैक का खतरा रहता है। वहीं, सांस संबंधी बीमारियों से पीडित मरीजों को समस्या हो सकती है। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा नीरज यादव ने बताया कि बच्चों को सर्दी से बचाएं, पांच से कम उम्र के बच्चों को सर्दी में निमोनिया का खतरा है। ठंडे खाद्य पदार्थ का सेवन ना कराएं। ये करें सांस संबंधी बीमारियों से पीडित, ह्रदय और मधुमेह रोगी कोहरे में टहलने ना जाएं, धूप निकलने पर ही टहलने जाएं गर्म कपडे पहनें, कान ढक कर रखें गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें, आइसक्रीम सहित अन्य ठंडे खाद्य पदार्थ का सेवन ना करें गर्म पानी पी सकते हैं, बजुर्ग मरीज भाप ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी