Agra Weather Forecast: आगरा में फिर बादलों का डेरा, लुढ़केगा पारा अभी नीचे

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया। फिर निकली धूप और सुबह 10 बजे के बाद छा गए बादल। हाईवे के अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों में भी दृश्‍यता शून्‍य रही। कुछ दिन और रहेगी गलन भरी सर्दी। न्‍यूनतम तापमान में आज आएगी और गिरावट।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 10:27 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:27 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में फिर बादलों का डेरा, लुढ़केगा पारा अभी नीचे
आगरा में शुक्रवार सुबह से बादल छा गए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी के आसमान में शुक्रवार सुबह बादलों ने फिर डेरा जमा लिया है। दोपहर बाद बादल छंटने की संभावना है। इससे पहले सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। हाईवे से लेकर अंदरूनी इलाकों में दृश्‍यता शून्‍य जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग की मानें तो अभी दो-तीन दिन गलन भरी सर्दी रह सकती है।

शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कोहरा रहा। इसके बाद थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन फिर बादल छाने लगे। सुबह 10 बजे का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। गुरुवार के मुकाबले हालांकि अभी तीन डिग्री की बढ़ोत्‍तरी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम 20 और न्‍यूनतम छह डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है। इससे पहले गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलने के बाद शाम को सर्द हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह से ही धूप निकल आई, दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप से सर्दी से राहत मिली। शाम को सर्द हवा चलने लगी, इससे लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 22 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर चलने से गलन भरी सर्दी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को सुबह कोहरा छा सकता है, दोपहर में धूप निकलेगी। 17 जनवरी को शीतलहर चल सकती है, इससे तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं गलन भरी सर्दी पडेगी।

chat bot
आपका साथी