Agra Weather Forecast: आगरा में सीजन का सबसे घना कोहरा, दृश्‍यता शून्‍य

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह से घना कोहरा। हाईवे के अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों में भी दृश्‍यता शून्‍य रही। सुबह 10 बजे तक नहीं निकली धूप। सर्द हवाओं ने लौटाई गलन भरी सर्दी। न्‍यूनतम तापमान में आज आएगी और गिरावट।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 10:36 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 10:36 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सीजन का सबसे घना कोहरा, दृश्‍यता शून्‍य
आगरा में बुधवार को कोहरे के चलते दृश्‍यता शून्‍य रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में इस समय मौसम बिल्‍कुल पहाड़ों के जैसा है। बुधवार सुबह से घना कोहरा छाया हुअा है। सुबह 10 बजे के बाद तक धूप नहीं निकली है। हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों पर दृश्‍यता शून्‍य जैसी स्थिति है। धूप न निकलने से और बर्फीली हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। वैसे भी तापमान के मामले में शिमला से ज्‍यादा ठंडा रहा है आगरा। ताजनगरी में बुधवार को न्‍यूनतम तापमान में और ज्‍यादा गिरावट होना संभावित है। पारा लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

बुधवार को सुबह से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। नौ बजे का तापमान का तापमान सात डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मंगलवार के मुकाबले तीन डिग्री की गिरावट है। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम 20 और न्‍यूनतम चार डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान में और ज्‍यादा गिरावट दर्ज होगी।

इससे पहले शीतलहर चलने से मंगलवार को लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। आगरा का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम रहा है। सुबह से ही धूप निकल आई, लेकिन शीतलहर चलने से कंपकंपी छूटने लगी। दोपहर में धूप तेज होने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य सात डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को सर्द हवा तेज हो गईं। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

17 जनवरी तक चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। 17 जनवरी तक शीतलहर चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

chat bot
आपका साथी