Agra Weather Forecast: ताजनगरी में पारा चढ़ा, आज फिर बूंदाबांदी होने के बन रहे आसार

Agra Weather आगरा में मंगलवार को भी है बूंदाबांदी होने की आशंका। आज भी दिनभर चलती रहेगी बादलों के पीछे सूरज की लुकाछिपी। सुबह नौ बजे से धूप निकल आने से मिली राहत। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में आया सुधार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 10:33 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 10:33 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में पारा चढ़ा, आज फिर बूंदाबांदी होने के बन रहे आसार
ताजमहल पर मंगलवार सुबह धूप निकलने पर पर्यटक भी चहकते हुए नजर आए। फोटो: जागरण

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन तापमान में सुधार आ गया है। पारा बढ़ने से सर्दी में राहत मिली है। मंगलवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। देर रात में बारिश हो सकती है। इससे पहले दिनभर बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी चलती रहेगी। आज अधिकतम तापमान 24 और न्‍यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सोमवार के मुकाबले तापमान में आज बढ़ोत्‍तरी दर्ज होगी।

मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। तड़के कुछ इलाकों में हल्‍की फुल्‍की बौछारें भी पड़ीं। सुबह 10 बजे हल्‍की धूप निकल आने से राहत महसूस हुई। आज भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि गलन वाली सर्दी अब महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश होने को लेकर 40 फीसद संभावना जाहिर की है।

इससे पहले धूप निकलने से सोमवार को सर्दी से राहत मिली। दोपहर में तेज धूप निकली, न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह बादल छाए रहे, नौ बजे के बाद धूप निकली। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकलने से सर्दी से राहत मिल गई। शाम को सर्द हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 21 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह जनवरी तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी