Agra Weather Forecast: ताजनगरी में नए साल का पहला दिन कोहरे के आगोश में लिपटा, पारा गिरेगा और नीचे

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह पूरे शहर में छाया रहा घना कोहरा। सर्द हवाओं के बीच सुबह 11 बजे तक धूप गायब। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्‍य से नीचे पहुंचे। दो से छह जनवरी के बीच बारिश होने के भी जताए जा रहे हैं आसार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 10:49 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 10:49 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में नए साल का पहला दिन कोहरे के आगोश में लिपटा, पारा गिरेगा और नीचे
नए साल के पहले दिन आगरा में घूमने निकलीं युवतियां।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में साल 2021 के पहले दिन का आगाज कोहरे के आगोश में लिपटे हुए हुआ। हालांकि नए साल के जश्‍न के दौरान ही गुरुवार देर रात से कोहरा छाने लगा था। शुक्रवार सुबह तक तो दृश्‍यता शून्‍य हो गई। हाईवे के अलावा यमुना एक्‍सप्रेस वे और लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरेेे। माैसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि दो जनवरी से बारिश भी हो सकती है और इसके साथ ही तापमान और नीचे आएगा।

ताजनगरी में शुक्रवार सुबह पांच बजे से पूरे आगरा में घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक ध्‍ूाप नहीं निकली है और बर्फीली हवा चलते रहने से ठंड से राहत नहीं मिली है। सुबह नौ बजे का तापमान 6 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। जो गुरुवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि दिन में अच्‍छी धूप निकलने से न्‍यूनतम तापमान में आज कुछ वृद्धि होने की उम्‍मीद है।

इससे पहले घना कोहरा छाने से गुरुवार सुबह भी द्रश्यता शून्य हो गई थी, इससे हाईवे पर रेंग रेंग कर वाहन चले। वहीं, शीत लहर चलने से धूप में भी लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सुबह पांच बजे के बाद कोहरा घना होता गया, सात बजे तक द्रश्यता शून्य रही। हाईवे पर कुछ 500 मीटर की दूरी पर चल रहे वाहन दिखाई नहीं दिए। आठ बजे के बाद कोहरा छंंटने लगा, 10 बजे धूप निकल आई। मगर, शीत लहर चलने से सर्दी से राहत नहीं मिली। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। शाम को सर्द हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य सात डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

नए साल का बारिश से हो सकता है आगाज

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बारिश की आशंका है, पांच जनवरी तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद कोहरा छाएगा। जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पडेगी।

chat bot
आपका साथी