Agra Weather Forecast: धूप ने बढ़ाया पारा, ठंडी हवा आज आगरा में कराएगी ठंड का अहसास

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह से छाई हल्‍की धुंध और चल रही है ठंडी हवा। धूप में तेजी रहने से अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आया सुधार करीब तीन डिग्री की बढ़त। रात और सुबह की सर्दी दे रही गलन जैसा अहसास।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 10:33 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 10:33 AM (IST)
Agra Weather Forecast: धूप ने बढ़ाया पारा, ठंडी हवा आज आगरा में कराएगी ठंड का अहसास
आगरा में शनिवार को धूप का आनंद लेते ताजमहल में घूमते पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। पांच दिसंबर हो चुकी है, पिछले साल के मुकाबले आज के दिन उतनी सर्दी नहीं है। सुबह हल्‍की धुंध रही और तेज ठंडी हवा चल रही है। धूप भी अच्‍छी निकली है लेकिन हवा के चलते उतनी गर्माहट महसूस नहीं हो रही है। आसमान साफ है। पारा सामान्‍य से तीन डिग्री ऊपर पहुंच चुका है।

शनिवार सुबह से ही धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली है। सुबह नौ बजे का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। जो नंवबर के आखिरी सप्‍ताह में लुढ़ककर 14 डिग्री तक पहुंच गया था। दरअसल धूप में तेजी होने की वजह से तापमान में सुधार आ रहा है। आज अधिकतम 28 और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिनभर आसमान साफ रहेगा। हालांकि सुबह जरूर गलन जैसा अहसास हो रहा था।

इससे पहले दिन में तेज धूप निकलने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलेगी। सुबह सर्द हवा चली, आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य 9 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी