Agra Weather Forecast: आगरा में धूप दे रही ठंड से राहत, कोहरा भी जल्‍द देगा दस्‍तक

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह से ही धूप में तेजी रहने से अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आया सुधार। रात और सुबह की सर्दी दे रही सुखद अहसास। मौसम में फिर पलटवार होने के संकेत। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही गिरेगा तापमान।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:16 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:16 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में धूप दे रही ठंड से राहत, कोहरा भी जल्‍द देगा दस्‍तक
आगरा में धूप निकलने के चलते तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में लोग इस समय सर्दी के मौसम का भरपूर लुत्‍फ ले रहे हैं। सुबह-शाम की सर्दी और दोपहर में तेज धूप। हालांकि नवंबर की समाप्ति हो रही है और दिसंबर का आगाज होने जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब जल्‍द ही कोहरा भी दस्‍तक देगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।

सोमवार सुबह से ही धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली है। सुबह 10 बजे का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। जो गुजरे हुए दिनों में लुढ़ककर 14 डिग्री तक पहुंच गया था। दरअसल धूप में तेजी होने की वजह से तापमान में सुधार आ रहा है। आज अधिकतम 27 और न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिनभर आसमान साफ रहेगा। इससे पहले रविवार को भी सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई थी। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली, घंटों लोग धूप में बैठे रहे। शाम को सर्द हवा चलने लगी। रात को तेज सर्द हवा चली, नमी 91 फीसद तक पहुंच जाने से गलन भी बढने लगी है। इससे न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिसंबर में छा सकता है घना कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलने और नमी बढने से सुबह कोहरा छा सकता है। एक दिसंबर से सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है, चार दिसंबर तक सुबह कोहरा छाए रहने की आशंका है।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी