Agra Weather Forecast: ताजनगरी में धूप से राहत, दो दिन रहेगा मौसम सुहाना

Agra Weather आगरा में बूंदाबांदी के बाद लुढ़का था पारा। धूप निकलने से मिली राहत। हालांकि तापमान आया सामान्‍य से चार डिग्री तक नीचे। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब पहुंच चुका है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:06 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:06 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में धूप से राहत, दो दिन रहेगा मौसम सुहाना
शनिवार को सुबह गुनगुनी धूप में पर्यटकों ने ताजमहल घूमने का आनंद लिया।

आगरा, जागरण संवाददाता। नवंबर का आखिरी सप्‍ताह है और ताजनगरी का मौसम गुलाबी है। हल्‍की बूंदाबांदी के बाद धूप खिलने से मौसम सुहाना है। सुबह और रात की सर्दी के दौर में दोपहर की धूप राहत दे रही है। शनिवार को मौसम साफ रहेगा, शाम को ठंडी हवा ठंडक का अहसास कराएगी। रविवार सुबह धुंध रह सकती है।

शनिवार सुबह आगरा में हल्‍की धुंध छाई रही। सुबह आठ बजे तक मौसम साफ हो चुका था, इसके बाद धूप निकलने से राहत महसूस हुई। सुबह 09 बजे का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। आज अधिकतम 22 तो न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्‍यूनतम तापमान में हल्‍की बढ़ोत्‍तरी हुई है। इससे गलन भरी सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलेगी। गुरुवार को बारिश के बाद से गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे थे। इससे पहले शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद ही धूप तेज होती गई थी। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकली, इससे लोगों को सर्दी से राहत मिल गई। शाम को हवा चलने लगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को यह 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस 

chat bot
आपका साथी