Agra Weather Forecast: भीगी-भीगी रही ताजनगरी की सुबह, हो रही लगातार बूंदाबांदी, पारा और गिरेगा अब

Agra Weather आगरा मंडल मेें गुरुवार सुबह हुई हल्‍की बारिश। तापमान आया सामान्‍य से चार डिग्री तक नीचे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री के करीब पहुंच चुका है। दिन में धूप दे रही राहत।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:15 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:15 AM (IST)
Agra Weather Forecast: भीगी-भीगी रही ताजनगरी की सुबह, हो रही लगातार बूंदाबांदी, पारा और गिरेगा अब
गुरुवार सुबह आगरा में बूंदाबांदी होने से बच्‍चे को शॉल से ढककर ले जाती महिला।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गुरुवार सुबह भीगी-भीगी रही। सुबह चार बजे से लेकर आठ बजे तक बूंदाबांदी होते रहने और बादल छाए रहने से अब ठंड का अहसास ज्‍यादा हो रहा है। हालांकि पहले से रात और सुबह सर्द हो चुकी हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी और इसके बाद मैदानी इलाकों में बारिश का असर अब सीधे तौर पर तापमान में देखने को मिल रहा है। आगरा में न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के करीब आ चुका है। गलन भरी सर्दी की शुरुआत होने के संकेत हैं।

गुरुवार सुबह करीब चार घंटे तक हल्‍की बारिश लगातार होती रही। सुबह नौ बजे के बाद आगरा में बारिश रुकी लेकिन बादल छाए हुए हैं। सुबह 09.30 बजे का तापमान बुधवार की अपेक्षा दो डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 24 तो न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश होने के बाद धुंध देर तक छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 नवंबर को गलन भरी सर्दी का अहसास होगा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम होने से कोल्‍ड डे जैसी कंडीशन बनेगी।

इससे पहले बुधवार को धूप और बादलों की लुकाछिपी के बाद रात को सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था। सुबह सर्द हवा चलने के साथ ही धूप निकली, 10 बजे के बाद कुछ देर के लिए बादल छा गए। इसके बाद दोबारा धूप निकल आइ, दोपहर में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। शाम को सर्द हवा तेज हो गई। सर्दी बढ़ने से रात को लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य 11 से 12 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 27 से 28 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

27 नवंबर को गलन भरी सर्दी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीत लहर चल रही है। इससे सर्दी और बढ जाएगी। 27 और 28 नवंबर को गलन भरी सर्दी पड सकती है। तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी