Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह रही ठंडक, दोपहर में धूप है तेज

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह टहलनेे निकले लोगों को हुआ ठंडक का अहसास। आठ बजे के बाद सूरज ने दिखाने शुरू किए तेवर। न्‍यूनतम तापमान में आज गिरावट दर्ज की गई है यह 27 डिग्री से गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 10:52 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 10:52 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह रही ठंडक, दोपहर में धूप है तेज
आगरा में गुरुवार को सुबह ठंडक रहने के बाद तेज धूप निकल आने से गर्मी का अहसास हो रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। देर रात से लेकर सुबह हल्‍की ठंडक का अहसास हो रहा है लेकिन धूप में तेजी होने के चलते दोपहर अभी गर्म है। गुरुवार सुबह टहलने निकले लोगों को ठंडक के चलते मौसम सुहाना लगा लेकिन आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई और 10 बजे तक गर्मी का अहसास होने लगा।

आगरा में गुरुवार को सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी, 10 बजे के बाद तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ गई है। पंखे में राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ​तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप तेज होने से तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

13 अक्टूबर तक गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी तेज धूप निकलेगी, इससे गर्मी और उमस बढ़ जाएगी। 13 अक्टूबर तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वायरल संक्रमण का खतरा

मौसम लगातार बदल रहा है। इस मौसम में वायरल संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डा . नीरज यादव ने बताया कि बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ न दें, आइसक्रीम न खिलाएं, घर का बना हुआ सादा भोजन दें। बुखार आने पर डाक्टर से परामर्श लेने के बाद ही दवा दें।

ये बदलाव कर रहा त्वचा को खराब

आगरा में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। कभी धूप तो कभी ठंडक के कारण जहां वायरल के मरीजों में वृद्धि हो रही तो त्वचा संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। पूरा दिन तेज धूप निकल रही है, जिससे उमस काफी है। इस बदलते मौसम से त्वचा संबंधी बीमारियों की मरीजों में वृद्धि हुई है। कुछ लोगों को शरीर पर दाने निकल रहे हैं, जिसमें खुजली है तो कईयों को रूखेपन की शिकायत है। दाद-खाज के मरीज भी बढ़े हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 300 से ज्यादा मरीज सिर्फ त्वचा संक्रमण के पहुंच रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी