Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह छाने लगा कोहरा, दोपहर में निकली है तेज धूप

Agra Weather आगरा में पिछले दिनों के मुकाबले शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह कोहरा अपेक्षाकृत घना था लेकिन सुबह 10 बजे से ही अच्‍छी धूप निकल आई है। हाल ये है कि कुछ देर धूप में बैठने के बाद गर्मी महसूस हो रही है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 11:52 AM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 11:52 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह छाने लगा कोहरा, दोपहर में निकली है तेज धूप
आगरा में शनिवार सुबह से अच्‍छी धूप निकल आई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह सुबह कोहरा छाने लगा है, शनिवार सुबह कोहरा के साथ ही धुंध छाई रही। 10 बजे के बाद तेज धूप निकल आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और तापमान बढ़ जाएगा।

आगरा में शनिवार सुबह सात बजे तक कोहरा और धुंध छाई रही, आठ बजे के बाद धुंध छटने लगी। नौ बजे तक धुंध छट गई और धूप निकल आई है। 10 बजे के बाद गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और तापमान बढ़ जाएगा। अब आने वाले समय में मौसम खुला ही रहेगा। यदि तेजी से तापमान बढ़ा तो 16 नवंबर को हल्‍की फुल्‍की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

18 नवंबर तक छाई रहगी धुंध

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी सुबह सुबह धुंध छाई रह सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 नवंबर तक धुंध छाई रहेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

18 नवंबर तक छाई रहगी धुंध

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को सुबह धुंध छाएगी, रविवार को भी धुंध छाई रह सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 नवंबर तक धुंध छाई रहेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 16 नवंबर को बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है।

दिसंबर और जनवरी में कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।

15 नवंबर से डेंगू का प्रकोप होगा कम

तापमान कम होने पर डेंगू का संक्रमण फैलाने वाले वायरस मादा एडीज एजिप्टी का प्रकोप भी कम हो जाएगा। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव ने बताया कि 15 नवंबर के बाद डेंगू के केस में कमी आएगी। एडीज एजिप्टी मच्छर के लिए 20 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान अनुकूल रहता है, तापमान में गिरावट आने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी कम हो जाएगा और डेंगू केस में कमी आएगी।

chat bot
आपका साथी