Agra Weather Forecast: आगरा में इस सप्‍ताह के आखिर तक ठंड देगी दस्‍तक, रखें तैयारी

Agra Weather अक्‍टूबर के आखिरी सप्‍ताह की शुरुआत हो चुकी है। आगरा में इस सप्‍ताह के अंत तक ठंड दस्‍तक देगी। जो तेज धूप इस समय निकल रही है उसमें गर्म कपड़े सुखा लें। रात में लगेगी फुरफुरी वाली ठंड।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 02:08 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 02:08 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में इस सप्‍ताह के आखिर तक ठंड देगी दस्‍तक, रखें तैयारी
इस सप्‍ताह के अंत तक आगरा में तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। अक्‍टूबर के आखिरी सप्‍ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्‍ताह के अंत तक यहां अच्‍छी ठंडक हो जाएगी। इस समय जो तेज धूप निकल रही है, उसमें गर्म कपड़ों को धूप लगाई जा रही है क्‍योंकि रातें और सुबह अब ज्‍यादा ठंडी होने वाली हैं। रविवार को ही दिल्‍ली व एनसीआर इलाके में बारिश हुई है और पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। आगरा में आज शाम बादल छा सकते हैं। हालांकि अभी न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से हल्‍का अधिक है।

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई। 10 बजे के बाद गर्मी और बढ़ गई है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर बाद बादल छाएंगे। मंगलवार से तेज धूप निकलेगी।

17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

अक्टूबर अंत तक ऐसा ही मौसम रहेगा, सुबह और रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे सुबह का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि दोपहर में तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

दिसंबर और जनवरी में कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।

15 नवंबर से डेंगू का प्रकोप होगा कम

तापमान कम होने पर डेंगू का संक्रमण फैलाने वाले वायरस मादा एडीज एजिप्टी का प्रकोप भी कम हो जाएगा। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव ने बताया कि 15 नवंबर के बाद डेंगू के केस में कमी आएगी। एडीज एजिप्टी मच्छर के लिए 20 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान अनुकूल रहता है, तापमान में गिरावट आने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी कम हो जाएगा और डेंगू केस में कमी आएगी।

chat bot
आपका साथी