Agra Weather Forecast: आगरा में खिली अच्‍छी धूप, रात के तापमान में रहेगी गिरावट

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह से ही मौसम साफ है। सात बजे से धूप निकल आई। रात और सुबह के वक्‍त है हवा में ठंडक। न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज। वहीं अधिकतम तापमान रहेगी 32 डिग्री के आसपास।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:52 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:52 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में खिली अच्‍छी धूप, रात के तापमान में रहेगी गिरावट
आगरा में बुधवार सुबह से धूप अच्‍छी निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम का मिजाज बुधवार को सुहाना है। धूप में तेजी है लेकिन वह बुरी नहीं लग रही। सोमवार को दिनभर बारिश के चलते घरों की गीली दीवारें अब सूख रही हैं। वहीं सुबह और शाम को हल्‍की ठंडक होने के चलते गर्म कपड़े निकलना शुरू हो गए हैं। उन्‍हें धूप लगाई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिनभर अच्‍छी धूप रहेगी।

आगरा में सुबह सात बजे तक हवा में ठंडक रही। इससे पहले ओस भी गिरी। 10 बजे के बाद धूप तेज होने लगी है और हल्‍की गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर में धूप और तेज हो सकती है। न्यूनतम तापामन 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

सुबह के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। लेकिन सुबह के तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार से सुबह और रात का तापमान कम होगा। सुबह का तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वायरल संक्रमण और सर्दी जुकाम का खतरा

मौसम लगातार बदल रहा है। बदले मौसम में सर्दी जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा है। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव ने बताया कि इस समय बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न कराएं। घर में सफाई हो रही है तो मास्क पहन लें और बच्चों को दूर रखें।

chat bot
आपका साथी