फ्लाइट रद, ट्रेनें हुई लेट

आगरा: पांच माह के इंतजार के बाद गुरुवार को जयपुर-आगरा की उड़ान बारिश की भेंट चढ़ गई। रनवे के जलमग्न होने से फलाइट को कैंसिल कर दिया गया। उधर गमिान एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेन भी विलंब से चल रही हैं। जगह-जगह ट्रैक पर पानी भरे होने से आ रही दिक्कत।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Jul 2018 01:23 PM (IST) Updated:Thu, 26 Jul 2018 03:27 PM (IST)
फ्लाइट रद, ट्रेनें हुई लेट
फ्लाइट रद, ट्रेनें हुई लेट

आगरा: पांच माह के इंतजार के बाद गुरुवार को जयपुर-आगरा की उड़ान बारिश की भेंट चढ़ गई। भारी बारिश के कारण रनवे पर पानी भर गया। ऐसे में फ्लाइट रद हो गई। फ्लाइट कैंसल होने के कारण यात्रियों को टैक्सी से जयपुर के लिए भेजा गया। उधर, बारिश की वजह से ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। हाई स्पीड गतिमान एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट की देरी से 11.15 बजे दिल्ली से आगरा आई। शताब्दी, ताज एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन भी लेट होने से यात्री परेशान हुए। ट्रैक पर जगह-जगह पानी भरे होने की सूचना है।

गुरुवार सुबह आठ बजे जयपुर से आगरा के लिए अलाइंस एयर की फ्लाइट 9आइ-687 आनी थी। आगरा से जयपुर के लिए साढ़े आठ बजे 9आइ-688 फ्लाइट जानी थी। लेकिन रात से भारी बारिश के चलते फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी। सुबह रनवे पर काफी पानी भर गया। बारिश भी रात से बंद नहीं हुई। सुबह नौ बजे तक फ्लाइट का इंतजार किया गया, लेकिन बारिश न होने के कारण फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी। पूर्व में फ्लाइट मार्च में बंद हो गई थी। बीते 16 जुलाई को फ्लाइट फिर से शुरू होने की संभावना थी, लेकिन नहीं शुरू हो पाई। अब 26 जुलाई से फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलनी थी। लेकिन बारिश के कारण गुरुवार को फ्लाइट नहीं आ सकी। अब फ्लाइट के लिए शनिवार का दिन फिर निर्धारित है। स्टेशन मैनेजर राजीव सिंह ने बताया कि पांच यात्रियों ने आगरा से जयपुर के लिए फ्लाइट बुक की थी। फ्लाइट कैंसल होने के कार यात्रियों को टैक्सी से जयपुर के लिए भेजा गया है। रन वे पर काफी पानी भरा है। इसके कारण फ्लाइट का लैंड करना संभव नहीं था, इसलिए फ्लाइट को रद कर दिया गया है। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट रद होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी