महाराजा अग्रसेन के नाम पर हो म्यूजियम

-महाराजा अग्रेसन यूथ ब्रिगेड प्रदेश में चलाएगा जनजागरण अभियान -सरकार द्वारा माग पूरी नहीं करने पर आदोलन पर करेंगे विचार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:45 AM (IST)
महाराजा अग्रसेन के नाम पर हो म्यूजियम
महाराजा अग्रसेन के नाम पर हो म्यूजियम

आगरा, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद शासन ने मुगल म्यूजियम का नामकरण छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम करने पर मुहर लगा दी है। इसके बावजूद म्यूजियम के नामकरण पर आगरा में सियासत थम नहीं रही है। महाराजा अग्रसेन यूथ ब्रिगेड ने शनिवार को म्यूजियम का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने की माग उठाई।

वाटर व‌र्क्स चौराहा स्थित अतिथि वन में हुई प्रेसवार्ता में महाराजा अग्रसेन यूथ बिग्रेड के संरक्षक विनोद बंसल ने कहा कि आगरा को अग्रवालों की राजधानी कहा जाता है। आज से करीब 5100 वर्ष पूर्व अग्रोहा से जब महाराजा अग्रसेन का शासन चलता था, तब उन्होंने अपने छोटे भाई महासेन को आगरा प्रात का राजा बनाकर इस क्षेत्र के विकास का दायित्व दिया था। तभी से समाज निरंतर आगरा के चतुíदक विकास के लिए प्रयासरत है। आगरा में करीब पाच लाख अग्रवाल-वैश्य समाज के लोग निवास करते हैं। ये लोगों को रोजगार देते हैं, लेकिन दु:ख का विषय है कि किसी भी सरकार ने उनको यथोचित सम्मान और महत्व नहीं दिया। अग्रवाल समाज माग करता है कि आगरा में म्यूजियम का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर किया जाए।

संरक्षक गोविंद अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है। सरकार अगर समाज की माग नहीं मानती है, तो आदोलन पर भी विचार किया जाएगा। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रमुख विकास मोहन बंसल ने कहा कि अपनी माग के समर्थन में प्रदेश में चरणबद्ध जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। प्रेसवार्ता में रमनलाल गोयल, श्याम बंसल, विनोद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी