Flight from Agra: सोमवार छोड़ बाकी दो दिन उपलब्ध रहेगी आगरा से मुंबई फ्लाइट

Flight from Agra सप्ताह में तीन दिन है यह फ्लाइट। 12 अगस्त के बाद तीनों दिन जारी रहेगी हवाई सेवा। बेंगलुरु के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने बीती 21 जुलाई से आगरा-मुंबई के बीच भी अपनी हवाई सेवा शुरू की थी।कुछ दिन ही इस फ्लाइट का संचालन हो सका था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:19 PM (IST)
Flight from Agra: सोमवार छोड़ बाकी दो दिन उपलब्ध रहेगी आगरा से मुंबई फ्लाइट
12 अगस्त के बाद तीनों दिन जारी रहेगी हवाई सेवा।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होने वाली आगरा- मुंबई फ्लाइट सोमवार को छोड़ बाकी दोनों दिन सुचारु रूप से उड़ान भरेगी।अगले सोमवार के बाद यह सप्ताह के तीनों दिन उपलब्ध रहेगी।इस सोमवार को भी मुंबई फ्लाइट नहीं आई।

बेंगलुरु के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने बीती 21 जुलाई से आगरा-मुंबई के बीच भी अपनी हवाई सेवा शुरू की थी।कुछ दिन ही इस फ्लाइट का संचालन हो सका था। इसी बीच कंपनी ने इसे 12 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया। खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए. अंसारी ने बताया कि इस समयावधि में यह फ्लाइट सिर्फ सोमवार के लिए ही स्थगित की गई है। सप्ताह के बाकी दो दिन यानि बुधवार और शनिवार को पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, उड़ान भरेगी। अहमदाबाद-बेंगलुरु हवाई सेवा में कोई परिवर्तन नहींआगरा से अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए भी हवाई सेवा उपलब्ध है। इंडिगो एयरलाइंस ने बीती 19 जुलाई से अहमदाबाद के लिए फिर से फ्लाइट शुरू की। यह फ्लाइट कोरोना की दूसरी लहर के चलते अप्रैल से स्थगित चल रही थी। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध है। जबकि बेंगलुरु के लिए बीती 28 मार्च से संचालित हो रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन (रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी