लंबे इंतजार के बाद आया परिणाम, तो खिले चेहरे

सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का परीक्षा परिणाम ज्यादातर थे खुश कुछ ने मूल्यांकन नीति की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:18 PM (IST)
लंबे इंतजार के बाद आया परिणाम, तो खिले चेहरे
लंबे इंतजार के बाद आया परिणाम, तो खिले चेहरे

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसमें आगरा के होनहारों ने शानदार सफलता पाई है। आगरा का परिणाम लगभग 100 फीसद रहा। इसके जारी होते ही कुछ विद्यार्थी बारिश में भीगते हुए स्कूलों में पहुंचे और अपना परिणाम साथियों के साथ साझा कर खूब खुशी मनाई।

हालांकि परिणाम आने से पहले विद्यार्थी थोड़ा परेशान थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि बोर्ड स्तर से तय मूल्यांकन नीति का उनके परिणाम पर क्या असर पड़ेगा? मन में तमाम आशंका और सवाल भी थे। लेकिन परिणाम आते ही आशंका का सारे बादल छंट गए और उन्होंने वर्तमान परिस्थिति में अच्छा परीक्षा परिणाम करार दिया।

स्कूलों में कम ही पहुंचे विद्यार्थी

बोर्ड परीक्षा परिणाम आने का विद्यार्थियों को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। लेकिन तमाम स्कूलों में कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थियों को नहीं बुलाया गया। थोड़े बहुत विद्यार्थी पहुंचे, तो उन्होंने भी औपचारिक तरीके से जश्न मनाया। हालांकि विद्यार्थियों के इस जश्न पर बारिश ने भी थोड़ी लगाम लगा दी। कुछ की उम्मीदों को लगा झटका

विद्यार्थियों का एक बड़ा वर्ग परिणाम को अच्छा करार दे रहा है, लेकिन कुछ विद्यार्थियों को इससे निराशा भी हाथ लगी। उनका कहना था कि 10वीं में उनके अंक बेहतर थे, लेकिन 12वीं में मूल्यांकन नीति के फेर में पड़कर उनके अंक प्रभावित हो गए। परीक्षा होने पर उन्हें बेहतर अंकों की उम्मीद थी। वरदान बनी मूल्यांकन नीति

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ विद्यार्थियों के लिए नई मूल्यांकन नीति वरदान साबित हुई। कई विद्यार्थी ऐसे थे जिनके 10वीं बोर्ड में गणित और विज्ञान में कम अंक मिले थे, 12वीं में स्थिति संकट में लग रही थी, लेकिन 11वीं में मिले ज्यादा अंकों के चलते 12वीं में भी अच्छे अंक मिल गए। जबकि बोर्ड परीक्षा होने की स्थिति में अंक काम आने की आशंका थी। इस कारण कई विद्यार्थियों ने मूल्यांकन नीति की पारदर्शिता पर भी प्रश्न उठाए।

परिणाम में देरी होने से दिखे नाराज

तमाम विद्यार्थी परिणाम इतना देरी से आने से नाराज दिखे। उनका कहना था कि इससे उनके कई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने का मौका हाथ से निकल गया। जबकि कई जगह अब प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ जाएगी कि प्रवेश पाने के लिए उतनी ही ज्यादा मेहनत करनी होगी।

chat bot
आपका साथी