मौसम के संग बदला 'जिंदगी' का मिजाज, ठंड से होने लगी दिक्कत

- तापमान में गिरावट से स्कूल के साथ सोने का समय भी बदला - हरी सब्जी सहित खान-पान के लिए बेहतर मौसम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:00 AM (IST)
मौसम के संग बदला 'जिंदगी' का मिजाज, ठंड से होने लगी दिक्कत
मौसम के संग बदला 'जिंदगी' का मिजाज, ठंड से होने लगी दिक्कत

आगरा: मौसम के साथ 'जिंदगी' का मिजाज भी बदलने लगा है। कोहरे को छांटती सूरज की किरणें दिलो दिमाग को तरो-ताजा कर रही हैं। वहीं, तापमान में हो रही गिरावट से दिनचर्या बदल गई है।

न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच में बना हुआ है, सुबह कोहरे से हो रही है। सुबह और रात को ठंडी हवा चलने लगी है। इससे सुबह बिस्तर से उठने और रात को सोने का समय बदल गया है। लोग देर से जग रहे हैं और जल्दी सोने लगे हैं। स्कूल का समय भी बदल गया है, स्कूल का समय 30 मिनट से एक घंटा आगे बढ़ गया है। आठ बजे स्कूल खुलने लगे हैं। वहीं, सर्दी में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। खाने के लिहाज से भी मौसम अच्छा है। इस मौसम में सेब सहित अन्य फल सस्ते हो जाते हैं। वहीं, हरी सब्जियां आने लगी हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से फिट रहने के लिए सब्जियां और फलों का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए। साथ ही नियमित व्यायाम भी करें। इस मौसम में हरी सब्जियां और फल की उपलब्धता बढ़ने के साथ सस्ते भी हो जाते हैं। गाजर, टमाटर सहित फलों का सेवन खूब करना चाहिए। चिकनाई युक्त भोजन का सेवन न करें।

पायल सेठ, डायटीशियन सर्दी का मौसम स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छा माना जाता है। इस मौसम में सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समस्या हो सकती हैं, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, फिजीशियन एसएन मेडिकल कॉलेज सर्दी में धूप का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है, इस मौसम में सुस्ती अधिक आती है। ऐसे में नियमित व्यायाम से फिट रह सकते हैं।

डॉ. दिनेश राठौर, प्रमुख अधीक्षक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय

chat bot
आपका साथी