SSP Transferred: ​​​​​आगरा के पुलिस कप्‍तान का तबादला, अब सुधीर कुमार संभालेंगे यहां चार्ज

अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर शासन की ओर किए जा रहे हैं तबादले। शनिवार रात को प्रदेशभर में आईएएस और आइपीएस के तबादले हुए हैं। इनमें आगरा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. का भी नाम शामिल है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:21 AM (IST)
SSP Transferred: ​​​​​आगरा के पुलिस कप्‍तान का तबादला, अब सुधीर कुमार संभालेंगे यहां चार्ज
आगरा के एसएसपी का ट्रांसफर लखनऊ हो गय है।

आगरा, जागरण संवाददाता। एसएसपी मुनिराज जी. का शनिवार को तबादला हो गया। उन्हें पुलिस अधीक्षक चुनाव सेल मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान एसएसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह को यहां भेजा गया है। एसएसपी मुनिराज जी. के कार्यकाल में आगरा में पांच बदमाश ढेर हो चुके हैं। उन्होंने अपनी कार्यशैली से जनता और पुलिसकर्मियों का भी दिल जीत लिया। पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी की मौत के बाद अब आगरा सुर्खियों में आ गया था।

2009 बैच के आइपीएस अधिकारी मुनिराज जी. को 26 मार्च 2021 को एसएसपी आगरा बनाया गया था। कुछ दिन बाद ही कोराना संक्रमण तेजी से फैल गया। उस मुश्किल समय में उन्होंने पुलिस का मनोबल बढ़ाया और लोगों की मदद की। छह माह में कई सनसनीखेज वारदातें हुईं और सभी का जल्द ही पर्दाफाश हुआ। कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दिनदहाड़े डकैती पड़ी। कुछ घंटे में ही पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में तीन और बदमाश ढेर हुए। इसके बाद अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हो गया।

पीएसी में कमांडेंट रहे हैं सुधीर कुमार सिंह

वर्ष 2009 बैच के आइपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सिंह 1989 में पीपीएस बने थे। कई जिलों में पुलिस कप्तानी कर चुके हैं। एसटीएफ में भी रहे हैं। सर्विलांस के अच्छे जानकार हैं। वर्तमान में आजमगढ़ में तैनात हैं। वह बलरामपुर, गौंडा, अंबेडकरनगर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद में बतौर एसएसपी रहे हैं। जनवरी 2020 में 15 वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट बनकर आगरा आए थे। यहां से उनका स्थानांतरण एसएसपी एसटीएफ लखनऊ के लिए हुआ था। वहां से एसपी आजमगढ़ बनाकर बनाकर भेजा गया था। आगरा के एसएसपी पद पर तैनात करके उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी