Agra Region Panchayat Chunav Result 2021 Live Updates: मैनपुरी में चार ग्राम प्रधान निर्वाचित

Agra Gram Kshetra And Zila Panchayat Chunav Result 2021 आगरा मंडल में आगरा मथुरा फीरोजाबाद मैनपुरी एटा और कासगंज में पंचायत चुनाव की मतगणना आरंभ होने जा रही है। सभी जगह कोविड-19 संक्रमण काल को देखते हुए पुख्‍ता बंदोबस्‍त किए गए हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 12:42 PM (IST)
Agra Region Panchayat Chunav Result 2021 Live Updates: मैनपुरी में चार ग्राम प्रधान निर्वाचित
फीरोजाबाद में रविवार सुबह मतगणना स्‍थल के बाहर ये नजारा है। पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं।

आगरा, चुनाव डेस्‍क। तमाम अटकलों के बाद आखिर वह दिन भी आ गया, जब आगरा मंडल के विभिन्‍न जिलों में गांवों की सरकार का फैसला होने जा रहा है। कोर्ट में पंचायत चुनाव मतगणना को स्‍थगित होने की याचिका खारिज होने के बाद रविवार सुबह आठ बजे से सभी जिलों में मतगणना का कार्य आरंभ हो रहा है। कोविड-19 संक्रमण काल को देखते हुए पुख्‍ता बंदोबस्‍त किए गए हैं। चूंकि लॉकडाउन लगा हुआ है इसलिए मतगणना स्‍थलों पर मजमा नहीं लगेगा। फिर भी हर जगह बड़ी संख्‍या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सुबह 12 बजे से कुछ स्थिति साफ होना शुरू होगी। इस बार विजय जूलूस निकाले जाने पर भी पाबंदी है। हम आपको आगरा मंडल में मतगणना के ताजा हाल से अवगत कराते रहेंगे-

आगरा: जिला पंचायत, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान पदों के वोटों की गिनती के लिए 15 स्थलों पर रिटर्निंग अधिकारी सहित 321 टेबल लगाई गई हैं। एक टेबल पर पांच कर्मचारी हैं। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य और सबसे बाद में जिला पंचायत सदस्य का परिणाम आएगा।

जिला               जिला पंचायत       सदस्य क्षेत्र    पंचायत सदस्य     ग्राम प्रधान     ग्राम पंचायत सदस्य

आगरा

मथुरा

फीरोजाबाद

मैनपुरी                                                                                           4

एटा

कासगंज

यह है प्रत्याशियों की संख्या

जिला पंचायत सदस्य पद- 51, 587 प्रत्याशी (332 पुरुष और 255 महिला प्रत्याशी)

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद- 1174, 4811 प्रत्याशी (2937 पुरुष और 1874 महिला प्रत्याशी)

प्रधान पद- 688, 4431 (2597 पुरुष और 1834 महिला प्रत्याशी)

ग्राम पंचायत सदस्य पद- 497, 1044 (766 पुरुष और 278 महिला प्रत्याशी)

ये हैं मतगणना स्थल

- महेंद्र भान विमला देवी इंटर कालेज एत्मादपुर

- सीवी इंटरनेशनल स्कूल खंदौली

- मंडी समिति फतेहाबाद

- एसएस डिग्री कालेज शमसाबाद

- केएल शास्त्री डिग्री कालेज जगनेर

- मंडी समिति खेरागढ़

- मोती लाल इंटर कालेज सैंया

- एनडी साइंस आफ टेक्नोलाजी कालेज शमसाबाद रोड

- आरबीएस इंटर कालेज बिचपुरी

- एसआरडी पब्लिक स्कूल अकोला

- ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल रायभा रोड

- नीलम कालेज आफ फार्मेसी कोरई

- चौधरी क्षेत्रपाल सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट जरार

- शांति निकेतन पब्लिक स्कूल पिनाहट

- सिद्वांत राज इंटर कालेज जैतपुरकलां

मथुरा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 7892 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।

856 कुल मतदान केंद्र

2154 मतदेय स्थल

33 जिला पंचायत के वार्ड

317 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद के हैं।

503 ग्राम पंचायत

3647 प्रधान पद के प्रत्याशी हैं।

745 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद

2917 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी

6564 ग्राम पंचायत सदस्य के पद

1012 ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी

69.11 फीसद हुआ था जिले में कुल मतदान

फीरोजाबाद: जिले के छह मतगणना स्थलों पर वोटों की गिनती हो रही है। ग्राम प्रधान, ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य के 10 हजार से अधिक प्रत्याशियों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।

ब्लाक- न्याय पंचायत- मतगणना टेबिल

टूंडला- सात- 27

नारखी -नौ- 27

फीरोजाबाद-10-30

जसराना- सात- 21

एका-आठ-24

हाथवंत-नौ-27

शिकोहाबाद-10-30

मदनपुर-11-33

अरांव-सात- 21

कुल-80-240

कितने पद और कितने प्रत्याशी

जिला पंचायत-33-450

क्षेत्र पंचायत सदस्य-816-3372

ग्राम प्रधान-561- 5102

ग्राम पंचायत सदस्य-7196-1501

(रद किए गए तीन ग्राम प्रधानों के चुनाव में मतदान 9 मई को और गणना 11 मई को होगी। नामांकन न होने के कारण 3000 से ज्यादा ग्राम पंचायत सदस्यों का उपचुनाव बाद में होगा।)

मैनपुरी: जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों के 8305 पदों के लिए मैदान 11945 दावेदार थे। मैनपुरी जिले में पंजीकृत 12.20 लाख मतदाताओं में से करीब दस लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

पदों का विवरण

क्षेत्र पंचायत सदस्य-पद- 761 प्रत्याशी- 3417

ग्राम पंचायत सदस्य-पद- 6965 प्रत्याशी- 3311

जिला पंचायत सदस्य-पद - 30 प्रत्याशी- 367

कुल मतदाता-12.20 लाख

एटा: पंचायत चुनाव 2021 के दौरान जिले में कुल मतदाता 12 लाख 8 हजार 11 रहे।

- जिले में कुल हुआ मतदान-73.24 फीसद

- जिला पंचायत वार्ड-30

- कुल प्रत्याशी-329

- ग्राम प्रधान पद-575

- कुल प्रधान पद प्रत्याशी-5702

- क्षेत्र पंचायत सदस्य पद-757

- निर्विरोध हुए निर्वाचित-16

- क्षेत्र पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी-3924

- ग्राम पंचायत सदस्य पद-7265

- निर्विरोध निर्वाचित-5130

- चुनाव लड़ रहे कुल प्रत्याशी-2502

- चुनाव में भाग्य अजमा रहे कुल प्रत्याशी-12457

कासगंज: जिले में कुल मतदाता 906033 हैं।

कुल हुआ मतदान- 72.65 फीसद

- जिला पंचायत वार्ड-23

- कुल प्रत्याशी-329

- ग्राम प्रधान पद-423

- कुल प्रधान पद प्रत्याशी-4074

- क्षेत्र पंचायत सदस्य पद-2518

- निर्विरोध हुए निर्वाचित- 0

- क्षेत्र पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी-2843

- ग्राम पंचायत सदस्य पद-5421

- चुनाव लड़ रहे कुल प्रत्याशी-11570

- पंचायत चुनाव में भाग्य अाजमा रहे कुल प्रत्याशी-11568

chat bot
आपका साथी