कोठी मीना बाजार मैदान में तैयारियां तेज, आज से पहुंचेंगे जायरीन

अजमेर में आयोजित ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स में शिरकत कर लौटेंगे जायरीन कोठी मीना बाजार मैदान में बीस फरवरी को ज्यादा पहुंचेंगे जायरीन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 10:00 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 10:00 PM (IST)
कोठी मीना बाजार मैदान में तैयारियां तेज, आज से पहुंचेंगे जायरीन
कोठी मीना बाजार मैदान में तैयारियां तेज, आज से पहुंचेंगे जायरीन

आगरा, जागरण संवाददाता। अजमेर में आयोजित ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स में शिरकत करके जायरीन बुधवार को घर लौटने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए कोठी मीना बाजार मैदान में तैयारियां चल रही हैं। यहां एक दिन का विश्राम करके जायरीन आगे के लिए रवाना होंगे।

बज्मे खुद्दाम अबुल उलाई संस्था के महासचिव जाहिद हुसैन ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से जायरीन के ठहरने के लिए कोठी मीना बाजार में तंबू बनाने का कार्य चल रहा है। 17 फरवरी से जयारीन आने शुरू हो जाएंगे, जो यहां रुक कर ताजमहल और आगरा किले का दीदार करेंगे। सबसे ज्यादा बसें बीस फरवरी को पहुंचेंगी। कई राज्यों के जायरीन

संस्था के मीडिया प्रभारी करम इलाही ने बताया ने कि ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, धौलपुर, (राजस्थान), बिहार और झारखंड आदि राज्यों की बसें फतेहपुर सीकर के बाद कोठी मीना बाजार मैदान में रुकती हैं। 60 वर्ष से काम कर रही संस्था

संस्था के उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इलियास ने बताया कि वर्ष 1960 में मंसूर आलम कुरैशी ने बज्मे खुद्दाम अबुल उलाई संस्था की शुरुआत की थी। उस समय आगरा किले के सामने रामलीला मैदान में जायरीन को पानी उपलब्ध कराया था। अब कोठी मीना बाजार मैदान में रुकने का इंतजाम कराया जाता है। इसमें संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरीफउद्दीन, उपाध्यक्ष जमीउद्दीन, मुजफ्फर हुसैन, नूर इलाही, शराफत हुसैन खिदमत करते हैं।

आगरा में जायरीन हर वर्ष विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण करतें और खरीददारी करतें हैं इसके बाद अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान करते हैं। जायरीन के लिए कोठी मीना बाजार में विशेष व्यवस्था की जाती है। इसमें सभी का सहयोग रहता है।

chat bot
आपका साथी