Misdeed Case in Agra: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को आज सात घंटे रिमांड पर लिया आगरा पुलिस ने

Misdeed Case in Agra पुलिस ने गौरी राजपूत को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में दिया था प्रार्थना पत्र। अदालत ने सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक के लिए स्वीकृत की रिमांड। एत्मादपुर के झरना नाले के जंगल में 29 मार्च को महिला से किया था दुष्कर्म।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:27 PM (IST)
Misdeed Case in Agra: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को आज सात घंटे रिमांड पर लिया आगरा पुलिस ने
आगरा में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित गौरी राजपूत।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्मादपुर के झरना नाले के जंगल में 29 मार्च को पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपित गौरी शंकर उर्फ गौरी राजपूत को पुलिस शुक्रवार को सात घंटे के लिए रिमांड पर लिया। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों ने पीड़िता के नकदी और जेवरात भी लूटे थे। इसके अलावा पीड़िता के पति को डंडों से पीटा गया था। पुलिस आरोपित काे रिमांड पर लेकर जेवरात समेत अन्य साक्ष को बरामद करने की कोशिश करेगी।

एत्मादपुर निवासी युवती 29 मार्च को होली के दिन पति के साथ अपने मायके एत्माद्दौला आ रही थी। हाईवे पर झरना नाले के जंगल पर पति-पत्नी की बाइक को गौरी राजपूत उसके साथियों योगेश और मोनू ने रोक लिया थ। आरोपित पति-पत्नी को जबरन जंगल में लेकर गए थे। वहां पति को बंधक बनाकर मारपीट करके पत्नी से बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। इसके बाद पति-पत्नी को ब्लैकमेल करने के लिए उनके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। आरोपितों ने युवती के जेवरात और रुपये भी लूट लिए थे।पीड़िता ने अगले दिन एत्मादपुर की छलेसर चौकी पर जाकर अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की जानकारी दी थी।

पीड़िता ने गौरी राजपूत, माेनू निवासी शाहदरा एत्माद्दौला और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपित योगेश से डंडा और रुपये बरामद किए थे। मगर, अभी तक पीडिता के जेवर और जिस डंडे से पीटा था। वह अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस इसे आरोपित की निशानदेही पर बरामद करने का प्रयास करेगी।विेवेचक ने आरोपित गौरी राजपूत को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसे स्वीकार करते हुए अदालत ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रिमांड स्वीकृत किया। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को रिमांड पर लिया हुआ है। 

chat bot
आपका साथी