Investigation: बस हाईजेक केस के मुख्‍य आरोपित प्रदीप की संपत्ति की जांच शुरू

इटावा और जैतपुर से आगरा पुलिस ने कब्जे में लीं 11 बसें। बस अपहरण कांड में मुख्य आरोपित है प्रदीप।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:04 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:04 AM (IST)
Investigation: बस हाईजेक केस के मुख्‍य आरोपित प्रदीप की संपत्ति की जांच शुरू
Investigation: बस हाईजेक केस के मुख्‍य आरोपित प्रदीप की संपत्ति की जांच शुरू

आगरा, जागरण संवाददाता। बस अपहरण कांड के मुख्य आरोपित प्रदीप गुप्ता की संपत्ति की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने 11 बसें जब्त कर लीं। अब इनके कागजातों की जांच की जा रही है। प्रदीप और उसके साथी पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिए थे।

मलपुरा क्षेत्र में 18 अगस्त को न्यू दक्षिणी बाइपास से 34 यात्रियों से भरी बस का अपहरण कर लिया गया था। कुछ घंटे बाद ही बस इटावा में बरामद हो गई। इस मामले में मुख्य आरोपित जैतपुर निवासी प्रदीप गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रदीप इटावा में एआरटीओ कार्यालय में दलाली करता था। पूर्व में वह इटावा से जेल गया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि उसने दलाली करके करोड़ों की संपत्ति कमा ली है। उसकी सौ से अधिक बसें हैं। इनमें से कुछ बसें दूसरों के नाम पर ले रखी हैं और कुछ बसों में उसकी हिस्सेदारी है। अब पुलिस उसकी संपत्ति की जानकारी करने जुटी है। शनिवार को एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल और एसओ चित्राहाट अमित कुमार ने बाह जैतपुर, इटावा क्षेत्र से 11 बसें जब्त कर लीं। इनमें प्रदीप की कितनी हिस्सेदारी है? इसकी जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी