आगरा पुलिस ने 'आसरा अभियान' में फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को दिया रात बिताने का अासरा

कड़ाके की ठंड से फुटपाथ पर सोने वालों के लिए जिंदगी हुई कठिन। पुलिस ने अभियान चलाकर 32 को रैन बसेरा 20 को आश्रम भेजा। पिछले साल से आगरा पुलिस ने फुटपाथ पर रहने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए आपरेशन आसरा शुरू किया था।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 02:33 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 02:33 PM (IST)
आगरा पुलिस ने 'आसरा अभियान' में फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को दिया रात बिताने का अासरा
आगरा पुलिस ने फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को ठंड से बचाने को आसरा मुहैया कराया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में कड़ाके की ठंड में खुले अासमान के नीचे फुटपाथ पर सोने वालों के लिए पुलिस ने आपरेशन आसरा के तहत अभियान शुरू किया है। वह इन लोगों को ठहरने के लिए रैन बसेरा अौर सिकदंरा स्थित रामलाल वृद्ध आश्रम में भेज रही है। पुलिस ने दो दिन से शुरू हुए आपरेशन आसरा में फुटपाथ पर सोने वाले 52 लोगों को पकड़ा। इनमें से 32 को रैन बसेरे में भेजा। जबकि 20 लोगों को सिकंदरा के कैलाश मंदिर के पास रामलाल आश्रम भेजा।

पिछले साल फुटपाथ पर सोने वाली फीरोजबाद की युवती को कुछ लोग अपने साथ लेकर गए थे। उसे दिल्ली गेट पर ले जाकर शराब पिलाने के साथ बिरयानी खिलाई।इसके बाद गलत नीयत से उसे अपने साथ बाइक पर ले जा रहे थे। सेंट्रल जेल में झाड़ियो के पास फेंक गए थे। युवती की एसएन इमरजेंसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने फुटपाथ पर रहने वाली महिलाअेां और युवतियों की सुरक्षा के लिए आपरेशन आसरा शुरू किया था। इसके तहत फुटपाथ पर रहने वाली महिलाओं और लड़कियों को पुलिस ने आश्रय स्थल और उनके अभिभावकों के पास भेजा था।

करीब दो महीने से जिले में अपराध की ताबड़तोड़ घटनाओं के चलते आपरेशन आसरा की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। मगर, दो दिन से पुलिस अभियान में तेजी लाई है। इससे कि कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर रात बिताने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्हें रैन बसेरे और सिकंदरा के कैलाश मंदिर के पास स्थित वृद्ध आश्रम में भेजा जा सके। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आपरेशन आसरा के तहत फुटपाथ पर रहने और सोने वालों को रैन बसेरे और आश्रम में भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी