Attack on Police: आगरा पुलिस अपने पर हमला करने वालों को ही नहीं गिरफ्तार कर पा रही

Attack on Police लोहामंडी थाने के सामने मलपुरा की पुलिस पर हुआ था हमला। फतेहपुर सीकरी में पुलिस पर हमला बोल हिस्ट्रीशीटर छुड़ा ले गए थे स्वजन। दोनों ही मामलों में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपित पकड़ से दूर हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 03:24 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 03:24 PM (IST)
Attack on Police: आगरा पुलिस अपने पर हमला करने वालों को ही नहीं गिरफ्तार कर पा रही
पुलिस पर हमला करने के दो मामलों में आरोपित अभी पुलिस की पकड़ से दूर। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा पुलिस अपने उपर हमला करने वालों को भी गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पुलिस पर हमले के कई आरोपित अभी तक उसकी पहुंच से दूर हैं।

मलपुरा पुलिस 30 दिसंबर को लूट के एक मामले मे सुराग लगाने लोहामंडी थाने के सामने बस्ती में गई थी। वहां पर एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए पकड़ने का प्रयास किया। बस्ती वालों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इससे पुलिस कर्मियों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। मामले में पुलिस ने नौ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। मगर, नामजद तीन समेत अन्य अभी भी उसकी पहुंच से दूर हैं।

इसी तरह फतेहपुर सीकरी के गांव मई बुजुर्ग में पिछले साल नवंबर में हिस्ट्रीशीटर की निगरानी कर रही पुलिस उसके घर गई थी। हिस्ट्रीशीटर हाजिरी देने थाने नहीं आ रहा था। कई बार कहने के बाद बावजूद जब वह नहीं आया तो पुलिस उसे घर से पकड़कर ला रही थी। हिस्ट्रीशीटर के स्वजन ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस पर पथराव करके हिस्ट्रीशीटर को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस इसमें वांछित आरोपितों को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

वहीं 31 दिसंबर को ताजगंज की तोरा चाैकी पर भीड़ ने ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद बवाल कर दिया था। पुलिस पर हमला बोलकर चौकी में आग लगा दी थी। इसमें भी पुलिस अभी एक दर्जन से ज्यादा लोगों को ही गिरफ्तार कर सकी है। 

chat bot
आपका साथी